🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आरती से लेकर आर्थिकी तक

👤
Digital Desk
👁 19575 व्यूज
📍 वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आरती से लेकर आर्थिकी तक
इस बार का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मानों US इतिहास के सारे चुनावों से खुद को ज्यादा रोचक बनाने पर आमादा है। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन और रिपब्लिकन ट्रंप के बीच अब इकॉनमी अहम मसला बन गई है। वहीं, शनिवार को ट्रंप के बेटे के एक आरती में हिस्सा लेने से उनके कैंपेन में हिंदू प्रतीकों के इस्तेमाल का एक और घटक जुड़ गया है।



शुक्रवार को हिलरी क्लिंटन ने जहां अमेरिका की हालिया जॉब रिपोर्ट की तारीफ की वहीं ट्रंप ने इसे धोखाधड़ी बताकर खारिज किया। 8 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव होना है। अंतिम चरण में दोनों ही कैंडिडेट्स अमेरिकी वोटरों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।



शुक्रवार को रिलीज हुए रॉयटर्स/Ipsos के पोल के मुताबिक हिलरी अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप से 5 फीसदी पॉइंट्स से आगे चल रही हैं। नैशनल सर्वे में हिलरी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है पर स्टेट्स में काफी निकट संघर्ष देखने को मिल रहा है। 30 अक्टूबर-4 नवंबर के ओपिनियन पोल में क्लिंटन के पक्ष में 44 फीसदी वोटर नजर आए जबकि ट्रंप को 39 फीसदी वोटरों का समर्थन मिलता दिख रहा है।



शुक्रवार को हिलरी क्लिंटन के कैंपेन में रैपर्स और दूसरे सिलेब्रिटियों की उपस्थिति दिखाई पड़ी। हिलरी की कैंपेनिंग में एक कॉन्सर्ट में बियॉन्से के साथ कई फेमस रैपर सरप्राइज गेस्ट की तरह दिखाई दिए। ट्रंप ने अपनी पेंसिल्वेनिया रैली में इसे लेकर कटाक्ष भी किया। ट्रंप ने कहा कि यहां बस मैं हूं, कोई गिटार नहीं, कोई पियानो नहीं, कुछ नहीं।



उधर ट्रंप हिंदू और भारतीय मूल के वोटरों पर भी खास तवज्जो देते दिखाई दे रहे हैं। पहले ट्रंप ने भारत के विकास और मोदी की तारीफ की, अब उनके बच्चे इस प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को ट्रंप के बेटे ने एक आरती में हिस्सा लिया।



Tags :