🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने SIL ब्रांड का किया अधिग्रहण, भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करने की पहल

👤
prativad
👁 1515 व्यूज
📍 भोपाल
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने SIL ब्रांड का किया अधिग्रहण, भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करने की पहल
23 जनवरी 2025। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने SIL ब्रांड का अधिग्रहण किया है। यह कदम कंपनी की उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने और भारतीय विरासत ब्रांडों को पुनर्जीवित करने की रणनीति का हिस्सा है। SIL जो अपने गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के लिए जाना जाता है, अब आरसीपीएल के विस्तृत पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगा।

आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "हम भविष्य का व्यवसाय बनाते हुए भारत की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एसआईएल फूड्स का अधिग्रहण हमें भारतीय स्वादों और उत्पादों को नए और इनोवेटिव फॉर्मेट में उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद करेगा।"

आरसीपीएल SIL ब्रांड की गुणवत्ता और वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाएगा। SIL फूड्स के प्रबंध निदेशक अजय मारीवाला ने कहा, "हम रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ जुड़कर SIL ब्रांड को नई पहचान देने के लिए उत्साहित है। यह साझेदारी एसआईएल को व्यापक और आधुनिक उपभोक्ता तक पहुँचाने में मदद करेगी।"
Tags :