🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

AI का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो- मुकेश अंबानी

👤
prativad
👁 1475 व्यूज
📍 भोपाल
AI का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो- मुकेश अंबानी
सदी के अंत तक भारत बनेगा दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र- मुकेश अंबानी
दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे अंबानी

गांधी नगर 28 जनवरी, 2025। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बहस में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कहा कि “चैट जीपीटी का जरूर इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।“ वे पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।



उन्होंने छात्रों से बातचीत में कहा कि “मैं हमारे युवा छात्रों को एक सलाह देना चाहता हूँ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक उपकरण के रूप में उपयोग करने में माहिर होना चाहिए लेकिन अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें। इस विश्वविद्यालय के बाहर निकलते ही आपको इससे भी बड़ी ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ’ में एडमिशन लेना पड़ेगा। जहां न कैंपस होगा, न क्लासरूम और न ही पढ़ाने वाले टीचर्स। आप अपने दम पर ही जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।“

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय का जन्म प्रधानमंत्री की ही असाधारण दूरदर्शिता का परिणाम है। बीस साल पूर्व उन्होंने मुझसे कहा था कि वे चाहते हैं कि गुजरात ऊर्जा और ऊर्जा उत्पादों के मामले में देश का नेतृत्व करे। साथ ही विश्व स्तरीय मानव संसाधनों को विकसित करने में भी गुजरात को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। और इस तरह इस अग्रणी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।“ बताते चलें कि मुकेश अंबानी PDEU के फाउंडर प्रेसिडेंट और चेयरमैन हैं।

दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने दावा किया कि “मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा। दुनिया की कोई भी ताकत भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं सकती।
Tags :