🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोक्यो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: निवेश नीति में संशोधन को भी तैयार

👤
prativad
👁 1171 व्यूज
📍 भोपाल
टोक्यो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: निवेश नीति में संशोधन को भी तैयार
29 जनवरी 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान प्रवास के दौरान कई जापानी उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने जापानी कंपनियों को आमंत्रित करते हुए कहा, "देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव सहयोग करेंगे।" उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो राज्य सरकार निवेश नीति में संशोधन करने को भी तैयार है।

जापान-मध्यप्रदेश औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा
जापान के विदेश मंत्रालय के उप मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो ने भारत को जापान का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि जापान विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात कर द्विपक्षीय औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

जेट्रो खोलेगा मध्यप्रदेश में कार्यालय
जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका ने घोषणा की कि जेट्रो जल्द ही मध्यप्रदेश में अपना कार्यालय खोलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जापानी कंपनियों के लिए निवेश के अवसरों को समझने और नई साझेदारियाँ स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।



JICA का हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री शोहई हारा ने मध्यप्रदेश में ग्रामीण जल आपूर्ति और हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने की मंशा जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल प्रबंधन और शहरी विकास में जापानी विशेषज्ञता के उपयोग पर जोर दिया।

मेडिकल डिवाइस निर्माण में रुचि
एएनडी मेडिकल के निदेशक श्री डाइकी अराई ने मध्यप्रदेश में मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई स्थापित करने में विशेष रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें उज्जैन में विकसित किए जा रहे 75 एकड़ के मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य औद्योगिक प्रोत्साहन भी प्रदान करेगी।


जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर, AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), और ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC), मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जेट्रो अध्यक्ष श्री काताओका ने की मध्यप्रदेश में जापानी निवेश पर विस्तृत चर्चा

टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में संभावनाएँ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूनिक्लो के चेयरमैन श्री तदाशी यानाई से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में कपड़ा और परिधान उद्योग के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे बड़ा जैविक कपास उत्पादक राज्य है और यहाँ फाइबर से लेकर फैशन तक की संपूर्ण वेल्यू चेन उपलब्ध है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के ग्लोबल सीईओ शुइची इशिबारी से मुलाकात कर प्रदेश में ऑटोमोबाइल और टायर निर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने ब्रिजस्टोन को औद्योगिक विस्तार और अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जापानी भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापानी उद्योगपतियों और संगठनों को 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस समिट में जापानी निवेशकों की भागीदारी से मध्यप्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Tags :