🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1144 व्यूज
📍 भोपाल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जापान यात्रा, म.प्र.के संदर्भ में होगी मील का पत्थर
30 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने और विशेष रूप से युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों के सृजन लिये जापान की यात्रा पर आया हूँ। मुझे संतोष है कि जापान का रूझान अन्य देशों के साथ भारत की ओर भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य अपने यहां औद्योगिक निवेश को बढ़ाये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हो और युवाओं के लिये अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान, आर्थिक रूप से समृद्ध देश है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अनुशासित जीवन जीते है, जिससे अनेक संभावनाएँ जन्म लेती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की यह यात्रा भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे और म.प्र. आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।
Tags :