🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोबे में सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का किया दौरा, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा

👤
prativad
👁 2382 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोबे में सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का किया दौरा, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा
मेडिकल टेक्नोलॉजी में निवेश को लेकर हुआ महत्वपूर्ण संवाद

30 जनवरी 2025: जापान के कोबे स्थित सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन सॉल्यूशन सेंटर के दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन, जो वैश्विक स्तर पर डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी में अग्रणी है, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और हेल्थकेयर नवाचार के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मेक्स को मध्यप्रदेश में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया और एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी रखा। उन्होंने सिस्मेक्स की अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस निर्माण तकनीक का अवलोकन किया और बताया कि मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सिस्मेक्स जैसी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए तत्पर है।



उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मेक्स को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए जानकारी दी कि राज्य सरकार उज्जैन के निकट एक आधुनिक मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है, जहां विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं और विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पहले से ही फार्मास्युटिकल सेक्टर में एक मजबूत स्थिति रखता है, जहां पीथमपुर SEZ समेत प्रदेश की 275 से अधिक फार्मा इकाइयां कार्यरत हैं और 160 से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है। भारत की शीर्ष 10 फार्मा कंपनियों में से 6 की उत्पादन इकाइयां मध्यप्रदेश में स्थित हैं।

नई तकनीकों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में स्थापित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं, जहां जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं। राज्य सरकार नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एआई-संचालित मेडिकल टेस्ट, डिजिटल हेल्थ सेवाएं और मोबाइल हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा सके।

मध्यप्रदेश: निवेशकों के लिए आदर्श गंतव्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति इसे निवेशकों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। यहां से पूरे भारत में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति सुगमता से की जा सकती है और वैश्विक स्तर पर निर्यात को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, टैक्स में विशेष रियायतें और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मेक्स अधिकारियों को आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया और कहा कि इस मंच पर कंपनी को निवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने और संभावनाओं पर गहन चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का भी निमंत्रण दिया, जिससे वे राज्य की समृद्ध विरासत और संभावनाओं को करीब से समझ सकें।

सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन: एक वैश्विक लीडर
सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन का मुख्यालय कोबे, जापान में स्थित है। 1968 में स्थापित यह कंपनी हेमेटोलॉजी, यूरिनलिसिस और जीवन विज्ञान निदान में विशेषज्ञता रखती है, जो रोगों का पता लगाने और निगरानी के लिए उन्नत तकनीक प्रदान करती है।

सिस्मेक्स व्यक्तिगत चिकित्सा, एआई-संचालित स्वास्थ्य समाधान और नवाचार में अग्रणी है। कंपनी की उपस्थिति 190 से अधिक देशों में है, और इसका संचालन अमेरिका, यूरोप व एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय मुख्यालयों के माध्यम से किया जाता है। पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाते हुए, सिस्मेक्स वैश्विक स्वास्थ्य नवाचार में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है।
Tags :