🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वंतारा के सहयोग से 41 स्पिक्स मैकॉ का हुआ सफल पुनर्वास

👤
prativad
👁 1370 व्यूज
📍 भोपाल
वंतारा के सहयोग से 41 स्पिक्स मैकॉ का हुआ सफल पुनर्वास
विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

जामनगर (गुजरात), 31 जनवरी 2025। विलुप्त प्रजातियों के संरक्षण के वैश्विक प्रयासों के तहत 41 स्पिक्स मैकॉ (सायनोप्सिटा स्पिक्सी) को जर्मनी से ब्राज़ील में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है। संकटग्रस्त तोतों के संरक्षण संघ (एसीटीपी) और वंतारा से संबद्ध ग्रीन्स प्राणि उद्धार और पुनर्वास केंद्र (जीजेडआरआरसी) के सहयोग से यह पहल की गई थी। वर्ष 2000 में वन्यक्षेत्र से विलुप्त घोषित इस प्रजाति को दोबारा उसके प्राकृतिक आवास में बसाने का प्रयास किया जा रहा है।

28 जनवरी को बर्लिन से विशेष विमान द्वारा इन पक्षियों को ब्राज़ील के पेत्रोलिना हवाईअड्डे लाया गया। वहां से उन्हें ब्राज़ील के बाहिया स्थित पृथकवास केंद्र में भेजा गया। स्वास्थ्य और आनुवंशिक जांच के आधार पर चुने गए इन 41 पक्षियों में 23 मादा, 15 नर और 3 शिशु शामिल हैं।

एसीटीपी के संस्थापक मार्टिन गुथ ने कहा, "हम श्री अनंत अंबानी और वंतारा के आभारी हैं। उनकी विशेषज्ञता और संसाधनों ने इस अभियान को सफल बनाया है।" वंतारा भारत में भी गैंडा, एशियाई शेर और चीतों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। स्पिक्स मैकॉ का पुनर्वास वैश्विक जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Tags :