🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

भारत की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, अंडर-19 विमेंस टी-20 विश्व कप पर किया कब्ज़ा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

👤
prativad
👁 1500 व्यूज
📍 भोपाल
भारत की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, अंडर-19 विमेंस टी-20 विश्व कप पर किया कब्ज़ा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
2 फरवरी 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अंडर-19 विमेंस टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत की होनहार बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

इस शानदार जीत के लिए पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री, खेल मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय टीम को बधाई दी है। यह जीत महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए एक नया द्वार खोल रही है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की अंडर-19 विमेंस टी-20 क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि विमेन्स टीम ने यह प्रतियोगिता दूसरी बार जीती है। फाइनल मैच में लगातार दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर भारतीय टीम ने यह गौरव हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीम की सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। टीम की कप्तान और खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत फिर से विश्व विजेता बने।
Tags :