🔴 TRENDING NOW!
अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर की सौगात दी

👤
prativad
👁 907 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर की सौगात दी
5 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 7,900 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटर वितरित किए। ये सभी विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले हैं। राज्य सरकार ने इन विद्यार्थियों को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का फैसला किया है।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सरकार ने उन विद्यार्थियों को भी विकल्प दिया है जो स्कूटर नहीं लेना चाहते या जिनके पास पहले से स्कूटर है। ऐसे विद्यार्थियों को ₹95,000 की राशि दी जाएगी। वहीं, यदि कोई छात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहता है, तो उसे ₹1,20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।



ड्रेस कोड लागू करने पर अभिभावकों की सहमति
भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अगले सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। मंगलवार को आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई, जिसमें अभिभावकों ने इस फैसले का समर्थन किया।

बैठक का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालिनी सक्सेना और शिक्षक-अभिभावक समिति की संयोजक डॉ. कल्पना दवे ने किया। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे। बैठक में सुझाव दिया गया कि महाविद्यालय के पुस्तकालय को और समृद्ध किया जाए और उसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी जोड़ी जाएं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहायता मिले।
Tags :