🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा 'आप-दा' से मुक्त हुआ दिल्ली...

👤
prativad
👁 1453 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा 'आप-दा' से मुक्त हुआ दिल्ली...
8 फरवरी 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा 'आप-दा' से मुक्त हुआ दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के हालिया नतीजों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को पराजित करते हुए राजधानी में सरकार बना रही है। चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा नेताओं ने 'आप-दा' शब्द का उपयोग करते हुए आप पर तीखे हमले किए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा आप-दा व कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।
भाजपा की इस शानदार विजय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda
जी सहित समस्त कार्यकर्ता साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा था कि "दिल्ली वाले आप वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था, "दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त करने का समय आ गया है।"



चुनाव परिणामों के बाद, भाजपा समर्थकों ने इसे 'आप-दा' से मुक्ति के रूप में देखा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर कहा, "दिल्ली 'आप'दा मुक्त बनाना है, भाजपा को दिल्ली में लाना है।"
Tags :