🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित

👤
prativad
👁 1405 व्यूज
📍 भोपाल
नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित
मैसाचुसेट्स, 16 फरवरी, 2025: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के राज्य मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने सम्मानित किया है। नीता अंबानी को दिए प्रशस्ति पत्र में उन्हें एक दूरदर्शी और परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में मान्यता दी गई है। बोस्टन में एक विशेष समारोह में नीता अंबानी को यह सम्मान मिला।

गवर्नर ऑफिस ने कहा है कि “यह सम्मान नीता अंबानी के शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रभावी काम और उनके समर्पण भाव का सम्मान है - जिसने भारत और वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।“

नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला, परंपरा व संस्कृति के प्रदर्शन का कोई अवसर नहीं गंवाती। बोस्टन में हुए समारोह में भी नीता अंबानी ने भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत की प्रतीक और हाथ से बुनी हुई शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनी। जटिल बुनाई तकनीक और पारंपरिक कोन्या डिजाइन वाली यह साड़ी, भारतीय शिल्प कौशल की मिसाल है।
Tags :