🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

नोटों पर पाबंदी के साइड इफ़ेक्ट्स

👤
Digital Desk
👁 27461 व्यूज
📍 New Delhi
नोटों पर पाबंदी के साइड इफ़ेक्ट्स
मोदी सरकार ने काले धन पर अंकुश लगाने के मक़सद से 500 और 1000 के नोट बंद करने का फ़ैसला लिया है.



इसे लोगों ने कई तरह से लिया है और इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है.

देखिए पीएम मोदी ने लाइलाज मर्ज़ का इलाज जिस दवा से किया, उस दवा ने क्या किया?



1. एक नौजवान - "सुना है, आने वाले दो हज़ार के नोट में नैनो सिम लगा है, मतलब सेटेलाइट से सरकार देख लेगी कि कितने नोट कहाँ रखे हैं, ज़मीन के 120 फ़ीट नीचे तक रखे नोट का सिग्नल मिल जाएगा?"

उसका दोस्त, "मोबाइल तो चलता नहीं, नोट वाले सिग्नल से चल जाएं तो मज़ा आ जाए."



2. कामवाली बाई - "ये रहे आपके पैसे जो आपने छह महीने में तनख्वाह दी है, सब ब्लैक हो गए हैं, व्हाइट कराके मेरे जनधन खाते में डाल देना."



3. बिल्डर - "ये रहे आपके पैसे जो आपने दो साल पहले दिए थे, मेरे किसी काम के नहीं है, फ्लैट की चाभी लौटा दीजिए."



4. दुकान के बाहर पोस्टर - "नई रिर्टन पॉलिसी लागू, कार्ड से सामान ख़रीदने वाले ग्राहकों को अगर माल पसंद न आए तो हमारी पसंद के नोट ले जाएँ."



5. विज्ञापन - "हमारी कैशबैक स्कीम का तुरंत लाभ उठाइए." शर्तें लागू.



6. पति - "मोदी ने टीवी पर जो कहा, मैंने उसकी क्या कमाल की काट निकाली है, कैश ऑन डिलवरी पर दो-ढाई लाख का सामान ऑर्डर कर दिया है. ज़रा देखना, मोबाइल पर कन्फ़र्मेशन आया है?"

पत्नी - "आया है, लिखा है 500-1000 नोट्स नॉट एक्सेप्टेड."



7. लुटेरों का सरदार अपने गुर्गे से - "आगे से काम पर जाने से पहले टीवी देख लिया कर, तेरे बाप के आधार कार्ड पर कैश बैंक में जमा कराऊँगा क्या?"

गुर्गा - "ख़ून पसीने की कमाई कुछ ही घंटे में ब्लैक मनी बन जाएगी ये किसने सोचा था?"



8. दुकान के आगे लगा नया बोर्ड - "100 रुपए का छुट्टा माँगने वालों को हज़ार के दस नोट दिए जाएँगे."



9. बहन - "भैया, आपने भाईदूज पर जो 501 रुपए दिए थे, मोदी जी की कृपा से 1 ही रुपया बचा है."



10. भिखारी - "भगवान के नाम पर मत दे, 500 का मत दे, हज़ार का मत दे."

Tags :