🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कैम्पा बना आईपीएल का ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’, जियोस्टार से मिलाया हाथ

👤
prativad
👁 1594 व्यूज
📍 भोपाल
कैम्पा बना आईपीएल का ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’, जियोस्टार से मिलाया हाथ
रिलायंस का नया एनर्जी ड्रिंक स्पिनर भी आईपीएल में दिखाई देगा

18 फरवरी 2025। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) के ब्रांड कैम्पा ने जियोस्टार के साथ साझेदारी की है। आईपीएल 2025 में कैम्पा, टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’ होगा। बताते चलें कि देश में सबसे ज्यादा देखे जाना वाले स्पोर्ट्स इवेंट आईपीएल का प्रसारण जियोस्टार पर होगा। साझेदारी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारण को भी जोड़ा गया है। जो कैम्पा ब्रांड की पहुंच को बढ़ाने की गारंटी साबित होगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "आईपीएल के लिए जियोस्टार के साथ हमारी साझेदारी क्रिकेट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। टीवी और डिजिटल पर ‘को-पावर्ड स्पॉन्सरशिप’हासिल करके, हम भारत के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। इस सहयोग से कैम्पा की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही यह लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ सीधे जुड़ने का एक अवसर भी देगा।"

जियोस्टार के बिजनेस हेड, स्पोर्ट्स रेवेन्यू, ईशान चटर्जी ने कहा, "हम आईपीएल के लिए एक प्रमुख प्रायोजक के रूप में कैम्पा का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। यह साझेदारी देश के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन के दौरान हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। जियोस्टार की बेजोड़ पहुंच और पेय पदार्थ के क्षेत्र में कैम्पा की मजबूत पकड़ के साथ, हम भारत में लाखों प्रशंसकों को एकसाथ जोड़ेंगे।"

पिछले दो वर्षों में बीसीसीआई और आईपीएल की कई टीमों के साथ भागीदार करके कैम्पा ने क्रिकेट इको सिस्टम में पहले ही अपनी पैठ बना ली है। इस नई साझेदारी से यह और मजबूत होगी। टाटा आईपीएल 2025 सीज़न में रास्किक ग्लूको एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक स्पिनर की भी शुरुआत होगी, जिससे ब्रांड की प्रासंगिकता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के साथ संबंध और गहरे होंगे।
Tags :