🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1401 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बालाघाट में मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर
मुख्यमंत्री ने म.प्र. पुलिस को दी बधाई

19 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में बालाघाट में मिली सफलता के लिए म.प्र. पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया है। बाकी बचे नक्सलियों को पुलिस माकूल जवाब दे रही है। उन्होंने सफल अभियान के लिए म.प्र. पुलिस की सराहना की और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देशभर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित है। केंद्र सरकार सभी राज्यों से वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्णत: सक्रिय है।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की कुशल रणनीति के फलस्वरूप बालाघाट में नक्सली बैकफुट पर आ चुके हैं। राज्य में कहीं भी नक्सल गतिविधियां संचालित न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने बालाघाट और जहां आवश्यक हो, वहां नक्सलियों से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था की हैं। नक्सलवाद को प्रदेश में पूरी तरह समाप्त करने के लिए राज्य सरकार एवं म.प्र. पुलिस प्रतिबद्ध है।
Tags :