🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

यूएई में ऑनलाइन बिकेगा कैम्पा, ‘नून मिनट्स’ 15 मिनट में करेगा डिलीवरी

👤
prativad
👁 3460 व्यूज
📍 भोपाल
यूएई में ऑनलाइन बिकेगा कैम्पा, ‘नून मिनट्स’ 15 मिनट में करेगा डिलीवरी
दुबई, यूएई/बेंगलुरू, 19 फरवरी 2025: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का ब्रांड कैम्पा अब यूएई के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘नून मिनट्स’ पर भी उपलब्ध होगा। यूएई के ग्राहकों को कैम्पा की डिलीवरी 15 मिनट से भी कम समय में मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह रणनीतिक सहयोग ‘नून मिनट्स‘ के पेय पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को कंपनी ने कैम्पा को यूएई के बाजारों में उतारने की घोषणा की थी।

अली काफिल-हुसैन, चीफ ऑफ स्टाफ, नून ने कहा कि, "नून मिनट्स ग्राहकों को उनके पसंदीदा उत्पाद तुरंत पहुँचता है। कैम्पा हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। हम इस पेय को यूएई में लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह साझेदारी एक मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग तेज़ी से कैम्पा का आनंद उठा सकें। हमारा मिशन है - ग्राहकों तक कहीं अधिक तेज़ी से बेहतरीन उत्पाद पहुँचाना।"

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा कि, "हम नून मिनट्स के साथ कैम्पा की विशेष साझेदारी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। हम यूएई में अपनी उपस्थिति बढ़ाते जा रहे हैं और ई-कॉमर्स अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचने की हमारी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इनोवेशन और मजबूत लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मशहूर नून, यूएई में उपभोक्ताओं तक कैम्पा की रेंज को आसानी से पहुंचाने के लिए एक आदर्श भागीदार है।“

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज उपलब्ध होंगे। यह विशेष रूप से नून मिनट्स के नून सुपरऐप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे यूएई में 15 मिनट या उससे कम समय में ऑर्डर डिलीवर होंगे
Tags :