🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश आद्य शंकराचार्य की दक्षिण पीठ श्रृंगेरी में पहुँची भारत स्वस्तिक यात्रा इस दिवाली, कैडबरी सेलिब्रेशंस के साथ हर नोक-झोंक में छिपी मिठास का जश्न मनाएं W.i.S.H. ने 'कसूर' और 'दूरी' के साथ शुरू किया एक नया अध्याय नवरात्रि 2026: प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाते भक्त? जानिए धार्मिक मान्यताएं और खान-पान से जुड़े कारण AI से दवा खोजने की दिशा में भारत की बड़ी पहल, पेप्ट्रिस को ₹86 करोड़ की वित्तीय सहायता आदि शंकराचार्य की जन्मभूमि कालड़ी में मोरारी बापू की रामकथा ताज लेकफ्रंट में सतपुड़ा के पारंपरिक व्यंजनों का सात दिवसीय फूड फेस्टिवल संपन्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, स्वामित्व अधिकार अभिलेख हस्तांतरण योजना से मिला 10 हितग्राहियों को मालिकाना हक AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प?

प्रधानमंत्री मोदी बोले: "मध्यप्रदेश में निवेश का यही सही समय"

👤
prativad
👁 2493 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी बोले: "मध्यप्रदेश में निवेश का यही सही समय"
24 फरवरी 2025। भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये जो 24-25 फरवरी तक चलेगी। समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की असुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोविंग इकॉनॉमी बना रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के भव्य आयोजन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पूरी दुनिया भारत को आशा और विश्वास की नजर से देख रही है। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित की है, और इसी भरोसे को अब मध्यप्रदेश भी अनुभव कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मध्यप्रदेश में निवेश का यही सही समय है। यह राज्य देश के शीर्ष पांच सबसे बड़े राज्यों में से एक है, कृषि और खनन में अग्रणी है, और माँ नर्मदा का आशीर्वाद इसे मिला है। बेहतरीन अधोसंरचना, विशाल सड़क नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स की असीम संभावनाएं इसे औद्योगिक निवेश का उत्तम गंतव्य बनाती हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वर्ष 2025 को 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा के लिए भी बधाई दी।



औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 नई नीतियां लॉन्च
प्रधानमंत्री मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 18 नई औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ किया, जिसमें मध्यप्रदेश उद्योग नीति 2025, MSME नीति, एक्सपोर्ट प्रमोशन नीति, लॉजिस्टिक्स नीति, स्टार्टअप नीति, एनीमेशन-वीआर-गैमिंग नीति, सेमीकंडक्टर नीति, ड्रोन संवर्धन नीति, फिल्म पर्यटन नीति, विमानन नीति, और स्वास्थ्य निवेश प्रोत्साहन नीति शामिल हैं। इन नीतियों से उद्योगों को अधिक अवसर और अनुकूल वातावरण मिलेगा।

मध्यप्रदेश बना देश का 'कॉटन कैपिटल' और EV क्रांति का नेतृत्वकर्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश न केवल कपड़ा उद्योग का केंद्र बन रहा है, बल्कि देश का सबसे बड़ा कॉटन उत्पादक राज्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 31 हजार मेगावॉट ऊर्जा उपलब्ध है, जिसमें 30% नवीकरणीय ऊर्जा शामिल है। हाल ही में ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना की शुरुआत हुई है, जिससे प्रदेश को एनर्जी सेक्टर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

प्रधानमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) क्रांति में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक दो लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं, और लीथियम बैटरी व न्यूक्लियर एनर्जी में भी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क विद्युतीकृत किया जा चुका है, और 80 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है।

टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी—भविष्य के विकास की नई धुरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी भारत के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म में अपार संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल महालोक से लेकर खजुराहो, कान्हा और सतपुड़ा के जंगलों तक पर्यटन के असीम अवसर हैं। यहां आने वाला हर निवेशक और पर्यटक खुद को घर जैसा महसूस करता है।"

पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-
मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।
एमपी के रेल नेटवर्क को भी मॉर्डनाइज किया जा रहा है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सभी का मन मोह लेता है।
एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत मॉर्डन बनाया जा रहा है।
आज एमपी में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का रोड नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ तय है।
सरकार ने बीना रिफाइनरी पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स पर 50 हजार करोड़ का निवेश किया है। ये MP को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा।
विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है
एमपी की 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च कीं। कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म "मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं" का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म "इंडिया ग्रोथ स्टोरी" का भी प्रदर्शन भी किया गया।

अदाणी ग्रुप 2.10 लाख करोड़ का निवेश करेगा
इस मौके पर वीडियो मैसेज में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे सन 2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सरकार के साथ बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में एक लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त इन्वेस्ट करेंगे।

प्रदेश में निवेश के लिए अनंत संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 300 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं, और आगामी वर्षों में 13 नए औद्योगिक पार्क तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "सरल और पारदर्शी प्रशासन, मजबूत लॉजिस्टिक्स, कुशल मानव संसाधन, और निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियां मध्यप्रदेश को निवेश का सबसे आकर्षक स्थान बना रही हैं।"

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और निवेशकों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत को "मध्यप्रदेश में निवेश करने और इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने" का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने समापन में कहा: "भारत जो कहता है, वह करके दिखाता है। विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं ने भारत की आर्थिक प्रगति को सराहा है। आज जब भारत वैश्विक सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है, तब मध्यप्रदेश को भी इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। यह निवेश का सही समय है, और मध्यप्रदेश इसके लिए पूरी तरह तैयार है।"
Tags :