🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी रिलायंस, AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस

👤
prativad
👁 1891 व्यूज
📍 भोपाल
असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी रिलायंस, AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस
रिलायंस रिटेल प्रदेश में स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ाकर 800 करेगा
2 प्लांट्स में 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा

गुवाहाटी, 25 फरवरी 2025। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश चौगुना करके 50 हजार करोड़ करने की घोषणा की। अंबानी ने बताया की रिलायंस पहले ही प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। जो उसकी 5 हजार करोड़ की प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है। मुकेश अंबानी गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में बोल रहे थे।

अंबानी ने रिलायंस की प्राथमिकताएं गिनवाते हुए बताया कि वे असम को AI-रेडी बनाना चाहते हैं। असम में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद, अब रिलायंस यहां कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस असम में AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी। रिलायंस रिटेल भी प्रदेश में अपने स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ा कर 800 करने वाला है। जिससे युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

असम को स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने जाहिर की। परमाणु ऊर्जा के साथ असम की बंजर भूमि पर दो बायोगैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इनसे सालाना 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा, जो हर दिन 2 लाख यात्री वाहनों को ईंधन देंगे। अंबानी ने असम में एक मेगा फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की, जो असम को देश विदेश में खाद्य और अखाद्य उपभोक्ता उत्पादों का सप्लायर बनने में मदद करेगा। उन्होंने हाल ही में असम में बने कैंपा के बॉटलिंग प्लांट का भी जिक्र किया।
Tags :