🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर मुहर

👤
Digital Desk
👁 18457 व्यूज
📍 NEW DELHI
भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर मुहर
11 नवम्बर 2016, विश्व और एशिया में भारत-जापान के मजबूत संबंधों को 'स्थिरता का कारक' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत को 'विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्था' बनाना चाहते हैं. मोदी जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. वह गुरुवार को टोक्यो पहुंचे.



टोक्यो में व्यवसायियों से बात करने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं यह कहता रहा हूं कि भारत और जापान एशिया के उदय में एक अहम भूमिका निभाएंगे.'



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एशिया अपने प्रतिस्पर्धी विनिर्माण और बाजार के विस्तार के कारण वैश्विक विकास के लिए एक नए केंद्र के रूप में उभरा है.



मोदी ने जापान के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, 'भारत में 'जापान' को गुणवत्ता, उत्कृष्टता, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है.'



प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों को आगे आकर क्षमता और उज्जवल संभावनाओं का विस्तार करना चाहिए.

अपने एक दूसरे ट्वीट में मोदी ने कहा कि 'मेड इन इंडिया' और 'मेड बाय जापान' का संयोजन शानदार रूप से काम कर रहा है.

मोदी ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का चौथा सबसे बड़ा स्रोत होने के लिए जापान की प्रशंसा की.



अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके साथ ही शनिवार को दोनों नेता कोबे के लिए शींकान्सेन हाई स्पीड ट्रेन में यात्रा भी करेंगे.



पिछले साल भारत में आबे के दौरे के दौरान जापान ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के विकास की प्रतिबद्धिता जताई थी.पिछले दो साल में जापान में यह मोदी का दूसरा दौरा है.
Tags :