🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्य प्रदेश का दबदबा, चार पदक जीते

👤
prativad
👁 3080 व्यूज
📍 भोपाल
खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्य प्रदेश का दबदबा, चार पदक जीते
23 मार्च 2025। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। 20 मार्च से 27 मार्च तक मुंबई में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। भारत रावत ने एफ-33 श्रेणी एथलेटिक्स (शॉटपुट) में स्वर्ण पदक जीतकर शुरुआत की, वहीं अर्पित शर्मा ने टी-36 श्रेणी एथलेटिक्स (400 मीटर) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सचिन साहू ने टी-36 श्रेणी एथलेटिक्स (400 मीटर) में कांस्य पदक जीता, जबकि कोमल त्यागी ने एफ-11 श्रेणी एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में कांस्य पदक हासिल किया। अर्पित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में टी-36 श्रेणी में अपना दूसरा पदक जीता है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ, मध्य प्रदेश ने अब तक कुल पांच पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। मध्य प्रदेश से 24 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और सहायक सहित 40 सदस्यों का दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

इससे पहले 20-21 मार्च को हुए मुकाबलों में भी मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। देव मीना ने अंडर-20 वर्ग की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.15 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि समरदीप सिंह ने शॉटपुट स्पर्धा में 18.52 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया। निकिता अकारे ने अंडर-20 वर्ग की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 3.70 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रुति राठौर ने 3.30 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। नितिन पाल ने अंडर-20 वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में 7.11 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, और यशराज जैन ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

🏹 आईएसएसएफ विश्व कप में मध्य प्रदेश के निशानेबाज
मध्य प्रदेश राज्य निशानेबाजी अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और अर्शी चौकसे आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में 50 मीटर 03 पोजीशन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 27 मार्च से 11 अप्रैल तक अर्जेंटीना में और 12 से 22 अप्रैल तक पेरू (लीमा) में आयोजित की जाएगी। दोनों निशानेबाज अपने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ भारत में पहले स्थान पर हैं।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स और आईएसएसएफ विश्व कप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।
Tags :