🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पैसे के लिए लाइन में लगी युवती गुस्से में हुई टॉप लेस

👤
Digital Desk
👁 18854 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पैसे के लिए लाइन में लगी युवती गुस्से में हुई टॉप लेस
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में बैंक में पैसा एक्सचेंज कराने के लिए लाइन में लगी एक युवती जब इंतजार करते-करते थक गई तो उसने विरोध स्वरूप अपना टॉप ही उतार दिया। युवती की इस हरकत से वहां मौजूद लोग भौचक रह गए। फौरन मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेडी पुलिस युवती को बैंक के अंदर ले गई, उसे समझाया गया। 10 मिनट के अंदर युवती को बैंक से पैसे दिलवाए गए।



एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार दोपहर को युवती एक्सिस बैंक में पैसे बदलवाने के लिए लाइन में लगी हुई थी। लाइन काफी लंबी थी और अफरातफरी भी मची हुई थी। इसी बीच उसने अचानक से टॉप उतार दिया जिससे लोग सन्न रह गए। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कुछ ही दूरी पर मौजूद लेडी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कपड़े पहनाए। फिर उसे बैंक के अंदर ले गए। वहां 10 मिनट के अंदर उसे पैसे दिलवाकर रवाना किया गया।



इस संबंध में पुलिस अलग-अलग बयान दे रही। गाजीपुर थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने पहले तो कहा कि कपड़े उतारने वाली कोई युवती नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है। बाद में उन्होंने कहा कि जिस इलाके में ये घटना हुई, वो उनके इलाके में नहीं बल्कि न्यू अशोक नगर थाने में आता है। जब न्यू अशोकनगर के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार कर दिया।
Tags :