🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर कविता भेंट करेंगे डॉ. महेश यादव

👤
prativad
👁 267 व्यूज
📍 भोपाल
डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर कविता भेंट करेंगे डॉ. महेश यादव
24 मार्च 2025। प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन 25 मार्च को सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) स्वलिखित कविता भेंट कर मुख्यमंत्री को हृदय से शुभकामनाएँ देंगे।

सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) एक लेखक और गीतकार भी हैं। उन्होंने देशहित और विभिन्न विषयों पर गीत व कविताएँ लिखी हैं, जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। डॉ. यादव बॉलीवुड में निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में पंजीकृत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इन्वेस्टमेंट समिट के अथक प्रयासों और प्रदेश की जनता एवं विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्यक्तित्व पर डॉ. महेश यादव द्वारा लिखित कविता निम्नलिखित है—

कविता:
महाकाल की पावन भूमि पर,
डॉ. मोहन यादव का जन्म हुआ।
घर-परिवार में खुशियाँ आईं,
एक सितारे का फिर उदय हुआ।

भुजाओं में शूरवीरों का रक्त है,
महाकाल के ये सच्चे भक्त हैं।
सरल स्वभाव और निडर छवि हैं,
ईमानदार और हृदय से कवि हैं।

उज्जैन की पावन धरती पर,
डॉ. मोहन यादव के बढ़े कदम।
शिक्षा-संगठन की शक्ति लेकर,
राजनीति में रखे कदम।

जन-जन का विश्वास जीतकर,
लोकतांत्रिक राजा बन गए।
विकास का रथ लेकर निकले,
जनमानस के मन में बस गए।

हर वर्ग और समुदाय के हित में,
आप हृदय से साथ खड़े हैं।
किसान, युवा और बहनों के,
सभी के हाथ थामे खड़े हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार,
हर क्षेत्र में प्रगति का है सपना।
मध्य प्रदेश की जनता को,
दिल से माना, आपने अपना।

कला और संस्कृति में,
अद्भुत आपका ज्ञान है।
सांस्कृतिक धरोहर का,
करते आप सम्मान हैं।

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट,
और आपके अथक प्रयास।
मध्य प्रदेश में जागी है अब,
जन-जन को विकास की आस।

आपके अथक प्रयासों से,
प्रदेश की किस्मत जागेगी।
पूरा हो समृद्धि का संकल्प,
मध्य प्रदेश से गरीबी भागेगी।

आपका कुशल नेतृत्व,
प्रदेश को खुशहाल बनाएगा।
शिक्षा, रोजगार और न्याय का,
घर-घर दीप जलाएगा।

आपका जन्मदिन सदियों तक आता रहे,
खुशियों की सौगातें बार-बार लाता रहे।
आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें,
जनता के दिलों में सदैव छाए रहें।

लेखक:
डॉ. महेश यादव (अमन गांधी)
सोशल एक्टिविस्ट
Tags :