🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

जीत की छोटी खुशी से अपना दर्द भूले बच्चे

👤
Digital Desk
👁 18220 व्यूज
📍 भोपाल
जीत की छोटी खुशी से अपना दर्द भूले बच्चे
बाल दिवस पर कैंसर अस्पताल में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित

14 नवम्बर 2016, मनोरंजन एक ऐसी चीज है, जिससे रोगी भी अपना दर्द कुछ क्षण के लिए भूल जाता है। जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भर्ती कैंसर पीडि़त बच्चों ने सोमवार को एक खेल प्रतियोगिता में यह साबित कर दिया कि हौसला बुलंद हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है।



बाल दिवस पर कैंसर अस्पताल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 5 से 16 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। खास बात ये थी कि ये सभी बच्चे कैंसर जैसे भयावह रोग से पीडि़त हैं जो जीवन को सुखद रूप से जीने के लिए कैंसर से जूझ रहे हैं। आज पहली बार इस प्रतियोगिता में इन बच्चों के चेहरे पर खुशी का पल देखने को मिला । इससे न केवल चिकित्सक, बल्कि पूरा प्रबंधन इनकी खुशी में शामिल होकर इन बच्चों के हौसले को बढ़ाने में पूरा सहयोग किया।



अस्पताल की काउंसलर श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत कैंसर पीडि़त बच्चों द्वारा केक काटकर किया गया। आयोजित खेल प्रतियोगिता में चित्रकला, चम्मच रेस एवं चेयर रेस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कार के साथ ही अस्पताल की अध्यक्षा श्रीमती आशा जोशी ने बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए । इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिव्या पाराशर, अतिरिक्त संचालक राकेश जोशी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।
Tags :