🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

कालिदास पूरे देश का गौरव

👤
prativad
👁 17937 व्यूज
📍 Bhopal
कालिदास पूरे देश का गौरव
उज्जैन नगरी से पूरे विश्व को संस्कृति का सन्देश मिलता है

16 नवम्बर 2016, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि कालिदास पूरे देश का गौरव हैं। उज्जैन नगरी से पूरे विश्व को संस्कृति का सन्देश मिलता है। उज्जैन की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता। यह पवित्र नगरी तो है ही, लेकिन देश-विदेश की संस्कृति की परिचायक भी है। राज्यपाल श्री सोलंकी आज उज्जैन में कालिदास समारोह के समापन अवसर पर बोल रहे थे।



राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि संस्कृति के दर्शन करना हो, तो उज्जैन आकर रहें। कालिदास ने महाकाव्य रघुवंशम् लिखा। यह आज भी सटीक है। राज्य और प्रजा के सम्बन्ध कैसे होते हैं, इसके बारे में लिखते हुए महाकवि कालिदास कहते हैं कि आदर्श राजा के लिये प्रजा सन्तान जैसी होती है, वह उसका पूरा ध्यान रखता है। किसी राजा के राज्य में यदि प्रजा दु:खी होती है तो वह राजा दण्ड का भागी होता है। आज हम जिस गुड गवर्नेंस की बात कहते हैं, उसका विषद चित्रण कालिदास ने अपने महाकाव्य में किया है। राज्यपाल ने कहा कि महाकवि कालिदास को प्रासंगिक बनाने के लिये और उनके विचारों का क्रियान्वयन करने के लिये कालिदास समारोह का आयोजन कर निश्चित रूप से प्रशंसा का कार्य किया जा रहा है।



संस्कृत विद्वान कमलेशदत्त त्रिपाठी ने कहा कि महाकवि कालिदास राष्ट्रकवि थे तथा कालिदास समारोह राष्ट्रीय पर्व है। समारोह के राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्वरूप को पुन: स्थापित किया जाना चाहिये। कालिदास के साहित्य में सांस्कृतिक एकता, विश्व बंधुत्व तथा विश्व एकात्मता का सन्देश मिलता है। कालिदास समारोह के माध्यम से इसे समूचे विश्व में पहुँचाया जाना चाहिये। स्वागत भाषण प्रभारी कुलपति एच.पी.सिंह ने दिया।



कार्यक्रम में विधायक डॉ.मोहन यादव, बहादुरसिंह चौहान, अनिल फिरोजिया और कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक पी.के.झा उपस्थित थे।



पुरस्कार वितरण

समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तानसिंह सोलंकी ने चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के विजेताओं को 51-51 हजार रूपये के चेक एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में चित्रकला में अहमदाबाद के श्री प्रशांत एम.पटेल, आष्टा की श्रीमती अलका पाठक, उज्जैन के जगदीश नागर श्रीमती प्रतिभा सिंह शामिल हैं। मूर्तिकला में नीतेश विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीन वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता तथा स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। आभार संस्कृति आयुक्त राजेश मिश्रा ने माना।



हरियाणा के राज्यपाल ने किये महाकाल के दर्शन



हरियाणा के राज्यपाल कप्तानसिंह सोलंकी ने अखिल भारतीय कालिदास समारोह के समापन कार्यक्रम के बाद महाकालेश्वर मन्दिर में सदाशिव भगवान महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने भगवान महाकाल से देश के विकास एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक डॉ.मोहन यादव, रूप पमनानी, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, श्रीपाद जोशी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। दर्शन के बाद नन्दी सभा मण्डप में राज्यपाल श्री सोलंकी को महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक रजनीश कसेरा ने भगवान महाकाल का चित्र, प्रसाद, शाल भेंटकर सम्मानित किया।
Tags :