🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

एकतापुरी में खुली शराब की नई दुकान, महिलाएं बैठीं धरने पर, रहवासियों ने किया जमकर विरोध, 3 दिन से लगी हुई है पुलिस

👤
prativad
👁 177 व्यूज
📍 भोपाल
एकतापुरी में खुली शराब की नई दुकान, महिलाएं बैठीं धरने पर, रहवासियों ने किया जमकर विरोध, 3 दिन से लगी हुई है पुलिस
5 अप्रैल। राजधानी के अशोका गार्डन स्थित भागवत ग्राउंड के पास एकतापुरी में नई शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में पिछले 3 दिनों से क्षेत्रीय रहवासी धरना दे रहे हैं। इस दौरान काफी तादाद में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। हालांकि प्रशासन ने भी दुकान हटाने का आश्वासन दिया है, लेकिन रहवासियों का कहना है कि जब तक दुकान यहां से नहीं हटेगी तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। विरोध स्वरूप यह धरना पिछले 3 दिनों से चल रहा है जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं तथा बच्चे शामिल है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस पर निगाहें रखे हुए हैं लेकिन धरना स्थल पर मौजूद हजारों की तादाद में महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान जब तक यहां से नहीं हटती है तब तक वे भी धरना स्थल से नहीं हटेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से भी महिलाओं के एक प्रतिनिधि दल ने चर्चा की है हालांकि मंत्री सारंग ने दुकान हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है । उधर एसडीएम तथा आबकारी विभाग ने भी मौके का मुआयना कर दुकान हटाने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिर भी दुकान पर शराब बिक्री जारी है और असामाजिक तत्वों का वहां पर डेरा जमा हुआ है। रहवासियों ने प्रशासन को अल्टीमैटम दिया है कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से शराब की नई दुकान नहीं हटी तो फिर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।
Tags :