🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

ओरेन ने भोपाल में शुरुआत की ब्यूटी इंस्टीट्यूट की

👤
Digital Desk
👁 18136 व्यूज
📍 भोपाल
ओरेन ने भोपाल में शुरुआत की ब्यूटी इंस्टीट्यूट की
कोलार में ब्यूटी कंपनी ओरेन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एण्ड वेलनेस ने भोपाल में ब्यूटी इंस्टीट्यूट की शुरुआत की। कंपनी ओरेन का मध्यप्रदेश में यह पहला और देशभर में 72वा इंस्टीट्यूट है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति डॉली शर्मा (भोपाल महापौर की पत्नि), ओरेन ब्यूटी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दिनेश सूद एवं रीजनल डायरेक्टर श्रीमति मोनिका सोइन और निर्दोश भसीन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्रीमति डॉली शर्मा ने कहा कि ओरेन एशिया में ब्यूटी के क्षेत्र में एक नामी कंपनी है। यह गर्व की बात है कि ओरेन कंपनी का लक्ष्य महिलावों और युवावों को आत्मनिर्भर बनाने का है। यहां से ब्यूटी कोर्स करके महिलाएं अपना रोजगार व नौकरी करके अपना नाम व शोहरत कमा रही हैं।



ओरेन ब्यूटी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दिनेश सूद ने बताया कि ओरेन यू.के. की सबसे बड़ी ब्यूटी संस्था सिबटेक से मान्यता प्राप्त है। दुनियाभर में प्रसिद्ध सिबटेक 26 देशों में पिछले 30 वर्षों से अपनी सेवाओं के लिए जानी जाती है। भारत सरकार से भी ओरेन को वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर के लिए मान्यता दी गई है। देश-विदेश में कुशल ब्यूटी विशेषज्ञों की बहुत डिमांड है। ओरेन से हेयर, ब्यूटी मेकअप व नेलआर्ट आदि के कोर्स करके विद्यार्थी भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी नाम कमा रहे हैं।



ओरेन की रीजनल डायरेक्टर श्रीमति मोनिका सोइन ने कहा कि आज ओरेन के विद्यार्थी प्रति माह 10,000 से लेकर 1 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2017 तक 2 लाख विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम भोपाल के लोगों को विश्वस्तरीय ब्यूटी एजुकेशन दे सकें, ताकि वे देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर सकें।
Tags :