🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

नोटबंदी के बाद एक रात में बिका 100 करोड़ रुपए का सोना

👤
Digital Desk
👁 17933 व्यूज
📍 भोपाल
नोटबंदी के बाद एक रात में बिका 100 करोड़ रुपए का सोना
मध्यप्रदेश में नोटबंदी के बाद एक ही रात में 100 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री होने का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है.



नोटबंदी के बाद सूबे के बड़े शहरों में 8-9 नवंबर की रात सराफा बाजार गुलजार रहे थे. सभी बड़े ज्वेलर्स के यहां सोने की बिक्री अचानक बढ़ गई थी. अब आयकर विभाग ने सोने की इस खरीद-फरोख्त पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.



सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की प्रदेश के 16 ज्वेलर्स के यहां हुई जांच में खुलासा हुआ है कि नोटबंदी की रात 100 करोड़ रुपए के सोने और ज्वेलरी की बिक्री हुई थी.



कालेधन वाले होंगे बेनकाब

देश में 500 और 1000 के नोट बैन होने के बाद देशभर के सराफा बाजार में खलबली मच गई थी. नोटबंदी के कुछ ही देर बाद लोगों ने डेढ़ से दो गुना कीमत पर सोना खरीदा था.



जानकारों की मानें तो कालेधन को खपाने के लिए सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में टारगेट किया गया था. ऐसे में प्रदेश के सभी 16 बड़े ज्वेलर्स के यहां नोटबंदी के बाद हुई बिक्री के रिकॉर्ड को आयकर विभाग के अफसर खंगाल रहे है.



जांच में शामिल अफसर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सोने और ज्वेलरी में निवेश कर कालेधन को सफेद करने वाले कौन लोग थे. वहीं, एक अंदेशा यह भी है कि कहीं ज्वेलर्स ही अपने कालेधन को सफेद करने के लिए बिक्री के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हो.



सीसीटीवी कैमरे जब्त

आयकर विभाग ने सभी ज्वेलर्स से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मांगे थे. सभी ज्वेलर्स ने कैमरे खराब होने की बात कहकर फुटेज नहीं दिए. आयकर विभाग ने सभी ज्वेलर्स से सीसीटीवी सिस्टम जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है.



ईडी ने भी कसा शिकंजा

आयकर विभाग और ईडी के अधिकारी उन लोगों की फेहरिस्त तैयार करने में जुटे हैं, जिन लोगों ने 8 से 10 नवंबर के बीच सोना, हीरा और विदेशी मुद्रा की खरीद-फरोख्त की है.



विभाग पहले इनका वेरीफिकेशन करने जा रहा है, जिसके बाद संबंधित लोगों को खरीद-फरोख्त की रकम का हिसाब देना होगा और बताना होगा कि उनके पास यह पैसा कहां से आया.
Tags :