🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: "आधी आबादी की पूरी भागीदारी से होगा प्रदेश का विकास"

👤
prativad
👁 1118 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: "आधी आबादी की पूरी भागीदारी से होगा प्रदेश का विकास"
लाड़ली बहनों को 1552 करोड़, पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ और उज्ज्वला योजना में 57 करोड़ रुपए की सौगात
मंडला जिले को 232 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
"हर ब्लॉक में बनेगा वृंदावन ग्राम" - सीएम डॉ. यादव का बड़ा ऐलान

16 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माताओं, बहनों और बेटियों के हित में हमारी सरकार हमेशा उनके साथ हैं। इनके लिए सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। बहनों को हमारी सरकार उनका हर वाजिब हक दिलायेगी। राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो, इसे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। देश की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े, इसके लिए आगामी वर्षों में लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार पहले ही निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंडला जिले के टिकरवारा गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहाँ आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिए 2500 करोड़ से अधिक की सम्मान एवं सहायता राशि अंतरित की। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने के लिए सुश्री शुचि उपाध्याय का मंच से अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं में हितलाभ और युवाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किये।

💰 सिंगल क्लिक से सहायता राशि का वितरण
मंडला जिले के टिकरवारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1552.38 करोड़,
56.68 लाख पेंशन हितग्राहियों को ₹340 करोड़,
और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए ₹57 करोड़ अंतरित किए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक ₹36,500 करोड़ से अधिक की सहायता राशि लाड़ली बहनों को दी जा चुकी है।
🛣️ 232 करोड़ के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मंडला को विकास की नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री ने 232 करोड़ रुपए की लागत से 66 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
साथ ही बंजर नदी पर बना नया पुल शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर समर्पित किया गया।

👰 1100 नवविवाहित जोड़ों को मिला आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 1100 से अधिक नवदंपत्तियों को मुख्यमंत्री ने मंच से आशीर्वाद दिया। प्रत्येक जोड़े को ₹49,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

🐄 गौशालाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
गौशालाओं के लिए अनुदान राशि ₹20 से बढ़ाकर ₹40 प्रति गौवंश
25 गाय-भैंस पर 25% अनुदान
सोलर पंप और अतिरिक्त बिजली खरीद की योजना

🏞️ हर ब्लॉक में एक वृंदावन ग्राम
प्रदेश सरकार हर ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित करेगी — जहां परंपरा, संस्कृति, आध्यात्म और समृद्धि का संगम होगा।

🏏 मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय का सम्मान
मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन के लिए मंडला की शुचि उपाध्याय का अभिनंदन करते हुए उन्हें जिले की शान बताया।
Tags :