🔴 TRENDING NOW!
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत

पद्मावती की तरह खूबसूरत लग रही थीं मस्तानी - आलिया

👤
Digital Desk
👁 19990 व्यूज
📍 Mumbai
पद्मावती की तरह खूबसूरत लग रही थीं मस्तानी - आलिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के सेट पर पहुंचीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बताया कि दीपिका पद्मावती की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं.



फिल्म 'उड़ता पंजाब' की अभिनेत्री आलिया बुधवार को 'पद्मावती' के सेट पर गईं थीं. उन्होंने बताया कि मैं पद्मावती के सेट पर गई. संजय सर (संजय लीला भंसाली) और दीपिका (पादुकोण) से मुलाकात की. वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.



आलिया ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' के बारे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही. गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरुख खान हैं.



सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा कि मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती. पहली बार शाहरुख खान और गौरी शिंदे के साथ काम का अनुभव अलग ही रहा. सही मायने में 'डियर जिंदगी' अलग तरह की फिल्म है.

'डियर जिंदगी' 23 नवंबर को रिलीज होगी.
Tags :