🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

पहलगाम आतंकी हमला: छुट्टी मनाने गए इंदौर निवासी की पहचान उजागर होते ही हत्या, बेटी भी घायल

👤
prativad
👁 1599 व्यूज
📍 भोपाल
पहलगाम आतंकी हमला: छुट्टी मनाने गए इंदौर निवासी की पहचान उजागर होते ही हत्या, बेटी भी घायल
23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुए भीषण आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुशील नथानियल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी ईसाई पहचान सामने आने पर उन्हें निशाना बनाया। इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है।

सुशील नथानियल इंदौर के हिरन नगर थाना क्षेत्र स्थित बी-68, वीणा नगर, एमआर 10 में रहते थे और अलीराजपुर में एलआईसी शाखा में कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। 22 अप्रैल की शाम को हुए इस हमले में वह आतंकियों के निशाने पर आ गए।

परिवार की ओर से जानकारी देते हुए सुशील के भाई विकास कुमरावत ने बताया, "आतंकियों ने पहले सुशील को घुटनों के बल बैठने के लिए मजबूर किया और कलमा पढ़ने को कहा। जब उन्होंने खुद को ईसाई बताया, तो उन्हें बेरहमी से गोली मार दी गई।"

घटना के समय सुशील की पत्नी और बेटी भी उनके साथ थीं। हमले से पहले सुशील ने अपनी पत्नी को छिपा दिया, जिससे उनकी जान बच गई। उनकी बेटी आकांक्षा को भी हमलावरों ने गोली मारी, जो अब खतरे से बाहर है।

सुशील की भाभी जेम्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 से 9:30 बजे सुशील के बेटे ऑस्टिन ने उन्हें घटना की सूचना दी। जेम्मा ने कहा, "वे लोग सिर्फ नाम पूछकर मार रहे हैं। आज हमारे परिवार को निशाना बनाया गया है, कल किसी और की बारी हो सकती है। छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन मौत साथ ले आए।"

हमले में कुल 27 लोग घायल और मृत हुए हैं, जिनमें सुशील नथानियल भी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। शव को जल्द से जल्द इंदौर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल बेटी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।"

यह हमला देशभर में आक्रोश और शोक का विषय बन गया है, जहां निर्दोषों को सिर्फ उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया।

Tags :