🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं में सनी लियोनी भी

👤
Digital Desk
👁 19884 व्यूज
📍 Mumbai
टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं में सनी लियोनी भी
अभी तक ऐक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्में भले ही बड़ी हिट न साबित हुई हों, लेकिन वह लोगों के जेहन में बखूबी छाई हुई हैं। सनी ने एक ऑनलाइन सर्वे में टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है।



इसमें दुनियाभर की बिज़नसमैन, इंजिनियर, स्पोर्ट्सवुमन, बिज़नस वुमन, फैशन आइकंस और आर्टिस्ट शामिल हैं। बॉलिवुड में पांच साल बिताने वाली सनी जिस्म 2, जैकपॉट और एक पहेली लीला जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2011 में बिग बॉस से मायानगरी में कदम रखने वाली सनी लियोनी खुद को बॉलिवुड में स्थापित करने में काफी हद तक कामयाब रही हैं।



सनी के अलावा इस लिस्ट में चार और इंडियन वुमंस हैं। इसमें गौरी चिंदारकर (सांगली), मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नै), नेहा सिंह (मुंबई) और सालुमरदा थिमक्का (कर्नाटक) शामिल हैं। गौरी (सांगली, महाराष्ट्र) कम्प्यूटर इंजिनियरिंग की छात्रा हैं। टैफे की मल्लिका को भारत की ट्रैक्टर क्वीन के नाम से जाना जाता है। कर्नाटक की सालूमरदा थिमक्का ने अकेले 80 साल में 8000 से ज्यादा पौधे लगाए हैं। नेहा सिंह ऐक्टर और लेखिका हैं।
Tags :