🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

सुपरमॉडल बेला हदीद को विज्ञान ने ठहराया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, चेहरे की बनावट 94.35% परफेक्ट

👤
prativad
👁 1777 व्यूज
📍 नई दिल्ली
सुपरमॉडल बेला हदीद को विज्ञान ने ठहराया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, चेहरे की बनावट 94.35% परफेक्ट
5 मई 2025। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, लेकिन अब इसका जवाब विज्ञान ने दिया है। मशहूर सुपरमॉडल बेला हदीद को वैज्ञानिकों ने "गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई" के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला करार दिया है। उनके चेहरे की बनावट 94.35% तक परफेक्ट मानी गई है।

यह मूल्यांकन ब्रिटेन के प्रसिद्ध कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा की एक स्टडी के आधार पर किया गया है। इस अध्ययन में चेहरे की विभिन्न विशेषताओं — जैसे आंखों की दूरी, भौंहों की बनावट, नाक, होंठ, ठुड्डी और जबड़े की बनावट — को प्राचीन ग्रीक गणना "फाई" (Phi: 1.618) के आधार पर मापा गया है, जिसे सौंदर्य का स्वर्ण अनुपात कहा जाता है।

डॉ. सिल्वा ने बताया कि बेला हदीद की आंखों की स्थिति, माथे से ठुड्डी तक का अनुपात और चेहरे की समरूपता लगभग परिपूर्ण है। यही कारण है कि वैज्ञानिक आधार पर उन्हें सबसे खूबसूरत महिला माना गया है।

बेला हदीद फैशन इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती हैं, और दुनिया भर में उनके स्टाइल व सौंदर्य की प्रशंसा होती है। इस वैज्ञानिक मान्यता ने उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को और भी मजबूती दी है।

क्या है गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई?
यह एक गणितीय फार्मूला है जिसका उपयोग प्राचीन काल से सौंदर्य के मापदंड तय करने में होता आया है। यदि किसी इंसान के चेहरे की विशेषताएं इस फार्मूले के ज्यादा करीब होती हैं, तो उसे ज्यादा आकर्षक माना जाता है।
Tags :