🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

इंडियन ऑयल प्लांट मैनेजर के यहां सीबीआई का छापा, मामला आय से अधिक संपत्ति का

👤
Digital Desk
👁 17934 व्यूज
📍 Bhopal
इंडियन ऑयल प्लांट मैनेजर के यहां सीबीआई का छापा, मामला आय से अधिक संपत्ति का
22 नवम्बर 2016, सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्लांट मैनेजर जीसी वर्मा के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई की है.



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एक विशेष टीम ने राजधानी के 12 नंबर स्टॉप के पास लाला लाजपतराय नगर में स्थित जीसी वर्मा के बंगले पर दबिश दी.



बताया जा रहा है कि सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में शिकायत मिली थी. शिकायत की तस्दीक होने के बाद ही सीबीआई की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया.



एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में मैनेजर वर्मा के बंगले के अलावा सीबीआई की एक टीम भौरी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्लांट पर भी जांच के लिए पहुंची है.



प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले है. वहीं, वर्मा के घर कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.



Tags :