🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी की निशा

👤
Digital Desk
👁 25228 व्यूज
📍 Mumbai
चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी की निशा
2005 में जब फिल्म जेम्स बनी थी तो हीरो मोहित अहलावत से ज्यादा चर्चा इसकी हीरोइन निशा कोठारी की हुई थी। राम गोपाल वर्मा की आग समेत कुछ फिल्मों में भी नजर आईं। मगर तब निशा काफी स्लिम-ट्रीम थीं और हॉट लगती थीं। मगर अब जब वो दिल्ली में हुए सेलेब्रिटी सॉकर मैच में दिखीं तो यकीन करना मुश्किल हो गया कि इतनी बदल गई हैं। जी हां, निशा कोठारी का नाम तो बदल ही चुका है, काया भी खूब बदल गई है। निशा ने अपना आप अंजलि वर्मा कर लिया है। वैसे आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब उन्होंने अपना नाम बदला है। उनका नाम प्रियंका कोठारी भी रह चुका है। अब बात दरअसल ये है कि निशा ने अपना वजन काफी बढ़ा लिया है और निश्चित रूप से उन्हें पहचानने में लोगों को दिक्कत हुई।



वैसे निशा को कभी भी उनकी एक्टिंग स्किल्स की वजह से नहीं पहचाना गया। उन्हें जो पहचान मिली, वो राम गोपाल वर्मा की वजह से थी। उन्होंने तो एक बार निशा को अपनी म्यूज तक घोषित कर दिया था। 2002 में आए चर्चित वीडियो चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी सेे वो राम गोपाल वर्मा की नजर में आई थीं। उसी साल उनकी तमिल फिल्म जय जय भी रिलीज हुई थी। बाद में राम गोपाल वर्मा ने 2005 में उन्हें अपनी फिल्म सरकार में काम करने के लिए बुलाया।

Tags :