🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

एस ओ एस बालग्राम की 6 स्पेशल बच्चियों को मिला झलकारी सम्मान

👤
Digital Desk
👁 18414 व्यूज
📍 Bhopal
एस ओ एस बालग्राम की 6 स्पेशल बच्चियों को मिला झलकारी सम्मान
22 नवम्बर 2016, एस ओ एस बालग्राम, खजूरीकला की 6 स्पेशल बालिकाओं को आज अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के जयंती समारोह में झलकारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को जिला महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गाँधी भवन में आयोजित किया गया।



लगभग 20 महिलाओं और बालिकाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जिसमें से एस ओ एस बालग्राम की 6 स्पेशल बालिकाएं - डॉली, श्रुति, विदुषी, मानसी, किरण और मधु - शामिल थीं। अपर संचालक जिला महिला सशक्तिकरण, सीमा ठाकुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में शहीद वीरांगना झलकारी बाई का स्मरण करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने की बात कही। एकीकृत बाल विकास सेवा की संयुक्त निदेशक, स्वर्णिमा शुक्ला और महिला सशक्तिकरण विभाग से निक्कीजा कुरैशी भी कार्यक्रम में मौजूद थी।



एस ओ एस बालग्राम, खजूरीकला के सहायक निदेशक, बी पी मतकर ने कहा की, सामान्य बच्चों को तो सभी सम्मानित करते हैं पर महिला एवं बाल विकास ने हमारी बच्चियों को सम्मानित कर ये साबित कर दिया है की काबिलियत को उसकी जगह मिल ही जाती है। पूरा एस ओ एस परिवार बहुत ही खुश है साथ ही इन 6 बच्चियों का उत्साह भी बढ़ा है।



डॉली को पेंटिंग करना और खाना बनाना पसंद है साथ ही उसे साइकिलिंग के लिए स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2015 में रजत एवं कांस्य पदक भी मिला है। श्रुति स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2015 में वॉली बॉल के लिए स्वर्ण मिला है। मधु को पेंटिंग करना बेहद पसंद है साथ ही उसे उसकी पेंटिंग के लिए सन् 2015 में राज्य स्तरीय बाल श्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।



मानसी, किरण और विदुषी की खेलकूद में रूचि होने के कारण उनका सिलेक्शन ऑस्ट्रिया में मार्च 2017 में होने वाले विंटर गेम्स में हुआ है।
Tags :