🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

86 वर्षीय और 23 साल की एक युवा डांसर की अनोखी प्रेम कहानी: अरबपति तेल कारोबारी और प्लेबॉय मॉडल का रिश्ता

👤
prativad
👁 4457 व्यूज
📍 नई दिल्ली
86 वर्षीय और 23 साल की एक युवा डांसर की अनोखी प्रेम कहानी: अरबपति तेल कारोबारी और प्लेबॉय मॉडल का रिश्ता
14 मई 2025। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन यह हकीकत है। अक्टूबर 1991 में अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 86 वर्षीय तेल उद्योगपति जे. हॉवर्ड मार्शल (J. Howard Marshall) एक स्ट्रिप क्लब में पहुंचे, जहां उन्होंने एक युवा डांसर अन्ना निकोल स्मिथ (Anna Nicole Smith) से मुलाकात की। उस समय अन्ना सिर्फ 23 साल की थीं और मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद कर बैठे। अगले ही दिन मार्शल ने अन्ना को एक लिफाफा सौंपा, जिसमें 1,000 डॉलर नकद थे, और उनसे कहा, “मेरी लेडी लव, अब तुम्हें कभी काम पर जाने की जरूरत नहीं है।”

इसके बाद तो जैसे अन्ना की जिंदगी ही बदल गई। मार्शल ने उन्हें महंगे तोहफों से नवाजा — एक लाल मर्सिडीज कन्वर्टिबल कार, हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का पुराना बंगला, और एक मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) से अधिक के गहने।

कुछ ही समय में अन्ना निकोल स्मिथ प्लेबॉय मैगज़ीन की कवर मॉडल बन गईं और मशहूर हो गईं। 1994 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन यह वैवाहिक जीवन सिर्फ 14 महीने चला। 1995 में जे. हॉवर्ड मार्शल का निधन हो गया।

उनकी मृत्यु के बाद अन्ना निकोल स्मिथ को संपत्ति के अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, जिसने वर्षों तक अमेरिकी अदालतों में सुर्खियां बटोरीं।

यह प्रेम कहानी आज भी अमेरिका की सबसे चर्चित और विवादित प्रेम कहानियों में गिनी जाती है — जहां उम्र, पैसा और मोहब्बत का संगम चर्चा का विषय बना।
Tags :