🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तब्लीगी इज्तिमा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

👤
Digital Desk
👁 18160 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तब्लीगी इज्तिमा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
23 नवम्ब 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तब्लीगी इज्तिमा आयोजन स्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने ईटखेड़ी पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जानकारी प्राप्त की।



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में सरकार द्वारा भरपूर सहयोग किया जाता है, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएँ बेहतर हों। उन्होंने आयोजन स्थल पर किये गये परिवहन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, चिकित्सा, निवास और सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इज्तिमा में आने वाले जमातों का आगमन शुरू हो गया है। आयोजन स्थल पर 600 स्थाई शौचालय हैं। आयोजन स्थल पर माचिस एवं बीड़ी रखना पूरी तौर पर प्रतिबंधित रहेगा।



श्री चौहान ने कहा कि तब्लीगी इज्तिमा दुनिया में अपनी तरह का धार्मिक आयोजन है। इसमें अमन-चैन, एकता, भाईचारे और सबके कल्याण के भाव से लाखों लोग एक साथ भोपाल में एकत्रित होते हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी 26, 27 और 28 तारीख को इज्तिमा का आयोजन हो रहा है।



इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस योगेश चौधरी, कलेक्टर निशांत वरवड़े और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :