🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

गरीब कल्याण एजेण्डा विशाल सभा में घोषित होगा

👤
Digital Desk
👁 18065 व्यूज
📍 Bhopal
गरीब कल्याण एजेण्डा विशाल सभा में घोषित होगा
24 नवम्बर 2016, बहुप्रतीक्षित गरीब कल्याण एजेण्डा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 4 दिसम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में विशाल सभा में घोषित करेंगे। इस सभा में स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित 25 हजार हितग्राहियों की रैली को संबोधित किया जायेगा। इस हेतु शासन-प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।



आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से कहा गया है कि उसके द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कम से कम 3 हजार हितग्राहियों को रैली में सम्मिलित किया जाये। दोनों विभागों के पन्द्रह-पन्द्रह हितग्राहियों के उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु चयन करना है तथा आयोजन स्थल पर उन हितग्राहियों के स्टाल लगवाया जाना है। इसके अलावा दोनों विभागों के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत पन्द्रह-पन्द्रह हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों (न्यूनतम तीस लाख रुपये तक की राशि के प्रकरण) का मुख्यमंत्री द्वारा वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार, इन दोनों विभागों की उक्त योजनाओं में पूर्व में दिये गये ऋण प्रकरणों तथा सफल हितग्राहियों की तीन मिनिट की एक फिल्म भी तैयार की जायेगी।



उक्त विशाल सभा में जबलपुर से 200, छिन्दवाड़ा से 400, सतना से 160 तथा सिंगरौली जिले से 200 हितग्राहियों को लाने का दोनों विभागों को लक्ष्य दिया गया है। आयोजन स्थल पर जबलपुर, छिन्दवाड़ा एवं शहडोल जिले से एक-एक स्टाल लगेंगे।



विभागीय अफसरों के अनुसार, गरीब कल्याण एजेण्डा घोषित करने के कार्यक्रम की आदिवासी एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग और उसके अंतर्गत कार्यरत निगम-मंडलों को तैयारी करना है। इसमें कुल 25 हजार हितग्राही शामिल होंगे।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :