🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन 2028 होगा भोपाल में 🌹

👤
prativad
👁 4241 व्यूज
📍 भोपाल
21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन 2028 होगा भोपाल में 🌹
🌹 21वें वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन के आतिथ्य का अवसर प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का विषय- प्रमुख सचिव शुक्ला
🌹 वर्ल्ड रोज़ सोसायटी के अध्यक्ष चुने गए सुशील प्रकाश
🌹 मध्य प्रदेश को सम्मान पूर्वक सौंपा गया आधिकारिक ध्वज
🌹 मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने जापान में आयोजित 20वें सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व
🌹 भारत में पहली बार होगा आयोजन, 700 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय अतिथि होंगे सम्मिलित

24 मई 2025। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ (WFRS) द्वारा 21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन 2028 में भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सम्मिलित होंगे। अपनी झीलों और उद्यानों की सुरम्य पृष्ठभूमि के साथ भोपाल थीमैटिक गार्डन, तकनीकी सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राज्य भर में पर्यटन अनुभवों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा।

जापान के फुकुयामा शहर में आयोजित हुए 20वें वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने किया। इस समारोह में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ के नए अध्यक्ष सुशील प्रकाश बनाए गए। वे पहले भारतीय हैं जो डब्ल्यूएफआरएस के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

इस अवसर पर जापान के फुकुओका शहर में इंडियन कौंसल जनरल श्री रामकुमार के साथ एमपीटीबी के डिप्टी डायरेक्टर (इवेंट एंड मार्केटिंग) विवेक जूड, ट्रेवल इंडिया टूर्स के महेंद्र प्रताप सिंह सहित मध्य प्रदेश रोज़ सोसायटी के 14 सदस्य उपस्थित थे।

कंवेन्शन के समापन समारोह में प्रमुख सचिव शुक्ला को डब्ल्यूएफआरसी द्वारा आतिथ्य का अधिकार प्रदान करते हुए सम्मान पूर्वक ध्वज सौंपा गया। समारोह में ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिनलैंड, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। गौरतलब है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के मुख्य संरक्षक हैं।

इस अवसर पर प्रमुख शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “अतुलनीय और अद्भुत मध्य प्रदेश” में 21वें वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन के आतिथ्य का अवसर प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का विषय है। मध्य प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरोसतों, धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व में पहचाना जाता है। हम दुनिया भर के सभी गुलाब प्रेमियों और आगंतुकों का हृदय प्रदेश में हृदय से स्वागत करते हैं।

🌹 दुनिया ने देखे “अतुलनीय मध्य प्रदेश” के रंग
जापान में हुए वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन में दुनिया ने अतुलनीय मध्य प्रदेश के अनोखे रंग देखे। व्याख्यानों और कार्यशालाओं में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें माध्यम से मध्य प्रदेश की संस्कृति विरासतों, धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य आदि के बारे में आगंतुकों को जानकारी प्रदान की गई। मध्य प्रदेश की भागीदारी न केवल इसकी वैश्विक पर्यटन आकांक्षाओं को मज़बूती दी, बल्कि 2028 में होने वाले 21वें वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन के माध्यम से राज्य की जैव विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और सतत पर्यटन की दृष्टि को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया।

🌹 क्या है वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ (WFRS) द्वारा हर तीन साल में दुनिया के अलग–अलग देशों में वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन का आयोजन किया जाता है। इस कंवेन्शन में दुनिया भर के गुलाब प्रेमी, विशेषज्ञ और आगंतुक एक शहर में जुटते हैं। 20वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन जापान के फुकुयामा शहर में 18 से 24 मई 2025 में आयोजित किया गया। इसके आतिथ्य का अवसर जापान रोज़ सोसायटी को प्राप्त हुआ। गुलाब की खेती, गमले में रोपण तकनीक, मिट्टी विज्ञान और बागवानी नवाचार पर केंद्रित प्रदर्शनियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान और कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। इसी क्रम में तीन वर्ष बाद 2028 में भोपाल, मध्य प्रदेश में इसका आयोजन होगा।
Tags :