🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

सीआईआई द्वारा जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन

👤
DD
👁 18030 व्यूज
📍 Bhopal
सीआईआई द्वारा जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन
24 नवंबर 2016। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्रीज (सीआईआई) तथा यंग इंडियन्स द्वारा शनिवार को जीएसटी के प्रभाव तथा चुनौतियां विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। होटल जहांनुमा रीट्रीट में शाम 4 बजे से आयोजित इस कार्यशाला में सेवाकर से जुड़े विभागीय अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वित्तीय सलाहकार, ऑडिटर्स सहित विभिन्न विशेषज्ञ भाग लेंगे।



सीआईआई मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यशाला में आर एस माहेश्वरी, अतिरिक्त आयुक्त, केन्द्रीय उत्पाद एवं सेवाकर तथा मुम्बई से आ रहे कर विशेषज्ञ आशीष फिलिप व श्रीधरन सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप मुतरेजा अपने विचार रखेंगे।



श्री शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी उसमें संवैधानिक संशोधन व उनका प्रभाव, कामकाजी प्रक्रियाएं व रिपोर्ट संबंधी उपाय, नई प्रक्रिया को अपनाने संबंधी चुनौतियां तथा नई प्रक्रिया में तकनीक की भूमिका आदि शामिल हैं। इस दौरान विशेषज्ञ इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की प्रश्नों का उत्तर भी देंगे।



कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति व संस्थान दूरभाष क्रमांक 9867460774 पर अंकुर प्रमाल से संपर्क कर सकते हैं।
Tags :