🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी

बीएएसएफ ने धान के किसानों के लिए लांच किए कीट व फफूंद नाशक

👤
prativad
👁 50 व्यूज
📍 भोपाल
बीएएसएफ ने धान के किसानों के लिए लांच किए कीट व फफूंद नाशक
भारत के धान की खेती करने वाले किसान बीएएसएफ के नवीनतम अनूठी केमिस्ट्री वाले वेलेक्सियो कीटनाशक-जो कि प्रेक्सियो एक्टिव की शक्ति से युक्त है, का लाभ उठाने वाले सर्वप्रथम होंगे, जो कि धान के सभी भूरा माहु की रोकथाम करता है.

मिबेल्या फफूंदनाशक भारत में लॉन्च की जाने वाली पहली रेविसोल केमिस्ट्री होगी, जो कि अपने अनुकूल रेग्युलेटरी प्रोफाइल तथा चयनशीलता के साथ धान के पौधों की समस्त बीमारियों से सुरक्षा करती है.

ये लॉन्च बीएएसएफ की अपनी वैश्विक रणनीति के रूप में धान के प्रति इनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं तथा धान के किसानों को समाधानों का एक व्यापक पोर्टफोलियो पेश करते हैं.

29 मई 2025। भारत-बीएएसएफ भारत ने अपने दो नवीनतम वैश्विक फसल सुरक्षा समाधान वेलेक्सियोTM कीटनाशक तथा मिबेल्याTM फफूंदनाशक लॉन्च किए हैं, जो कि भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण अनाज की फसल -धान के लिए उपयोग में लायी जाएंगी. इन दो आविष्कारों को पेश किए जाने से भारत के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को समर्थन मिलेगा. ये समाधान धान के किसानों को अपनी धान की पैदावार को शानदार तरीके से बढ़ाने में मदद करेंगे, क्योंकि ये धान के प्रमुख कीटों धान के भूरा माहु की रोकथाम करेंगे तथा आवरित झुलसा जैसी बीमारियों से धान की रक्षा करेंगे.

भारत 100 मिलियन मैट्रिक टन्स से अधिक सालाना उत्पादन के साथ, दुनिया में धान का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो कि धान के विश्वव्यापी व्यापार में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव ने भारत के धान के किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है, प्रतिकूल मौसम दशाओं का परिणाम बाढ़ों, बीमारियों और भूरा माहु की बड़ी आबादी के रूप में सामने आया है जिससे धान की पैदावार तथा क्‍वॉलिटी दोनों ही घटी है.

वेलेक्सियो बीएएसएफ का नवीनतम कीटनाशक है जो अपनी एक अलग-उल्‍लेखनीय पहचान , केवल एशिया पैसिफिक के धान के किसानों के बीच ही नहीं बना रहा है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में धान फसल तंत्र के प्रति अपनी एक दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशन्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट, ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग एंड सस्टेनेबिलिटी, मार्को ग्रोज्डानोविक का कहना है, ‘‘हम भारत में सबसे पहले इसे लॉन्च कर पाने के साथ अत्यंत उत्साहित हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि धान के किसानों को इस वक्त कीटों की रोकथाम में मदद के लिए एक नई केमिस्ट्री की बहुत जरूरत है,’’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वे कहते हैं, ‘‘सक्रिय तत्व की मार्केट स्टैण्डर्ड्‍स के साथ काई क्रॉस-प्रतिरोधकता ज्ञात नहीं है तथा यह धान के भूरा माहु की चार प्रजातियों की जीवन की नुकसान पहुंचाने वाली सभी अवस्थाओं में बेहतरीन प्रभावशीलता था दीर्घकालीन अवशेषी रोकथाम दिलाता है.’’




Tags :