🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

एक्शन से हॉरर की ओर: रोहित शेट्टी बनाएंगे डरावनी थ्रिलर, नुसरत भरुचा निभाएंगी मुख्य भूमिका

👤
prativad
👁 2490 व्यूज
📍 मुंबई
एक्शन से हॉरर की ओर: रोहित शेट्टी बनाएंगे डरावनी थ्रिलर, नुसरत भरुचा निभाएंगी मुख्य भूमिका
1 जून 2025। फ्लाइंग कार्स, जबरदस्त स्टंट और भरपूर कॉमेडी... रोहित शेट्टी की फिल्मों की पहचान रही है। लेकिन अब रोहित शेट्टी अपने फिल्मी सफर में नया मोड़ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अब एक हॉरर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में होंगी नुसरत भरुचा।

‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी हाई-ऑक्टेन फिल्मों के बाद यह बदलाव शेट्टी के फिल्मी करियर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एक करीबी इंडस्ट्री सूत्र ने जानकारी दी, “रोहित पिछले एक साल से हॉरर फिल्म बनाने का विचार कर रहे थे। उन्हें हमेशा ऐसे विषय पसंद आते हैं जो दर्शकों की भावनाओं को झकझोर दें — और हॉरर भी उसी श्रेणी में आता है। नुसरत भरुचा उनकी पहली पसंद थीं। 'छोरी' में उनके अभिनय ने यह साबित किया कि वह डर और ताकत दोनों को पर्दे पर बखूबी निभा सकती हैं।”

इस फिल्म का निर्देशन करेंगे ई निवास, जो इससे पहले भी गंभीर विषयों पर काम कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, “ई निवास की रॉ और रियल डायरेक्शन स्टाइल इस हॉरर फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, और यही रोहित शेट्टी चाहते हैं।”

फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और कुछ किरदारों की कास्टिंग भी प्रक्रिया में है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अतीत के किसी गहरे रहस्य से जुड़े अलौकिक शक्तियों का सामना करती है। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है और यह साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है, जब शेड्यूल और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Tags :