🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

प्रसाद मांगोगे तो मशीन कहेगी – 'Error 404: Ladoo Not Found'

👤
prativad
👁 1311 व्यूज
📍 उज्जैन
प्रसाद मांगोगे तो मशीन कहेगी – 'Error 404: Ladoo Not Found'
1 जून 2025। महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए लगाई गई लड्डू प्रसाद वेंडिंग मशीन तकनीकी खामियों के चलते हटा दी गई है। दिसंबर 2024 में इस मशीन का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था, लेकिन कुछ ही महीनों में यह मशीन विवादों और शिकायतों की वजह बन गई।

मशीन बार-बार हो रही थी फेल
यह मशीन अवंतिका गेट नंबर 1 पर लगाई गई थी, ताकि श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान से कैशलेस तरीके से लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकें। एक बार में यह मशीन 130 पैकेट वितरित करने में सक्षम थी, लेकिन हाल ही में सामने आई शिकायतों में भक्तों ने आरोप लगाया कि भुगतान कटने के बावजूद उन्हें प्रसाद नहीं मिला।

तकनीकी खामियां बनी कारण
मशीन बार-बार हैंग हो रही थी, ट्रांजैक्शन फेल हो रहे थे और बिजली कटौती की वजह से उसका संचालन बार-बार बाधित हो रहा था। कई बार बड़े आकार के पैकेट देने में भी मशीन विफल रही।

प्रशासन ने लिया फैसला
मंदिर प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मशीन को हटाने और उसकी जगह मैनुअल काउंटर फिर से चालू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में मंदिर परिसर और महाकाल लोक क्षेत्र में कुल 7 प्रसादम काउंटर कार्यरत हैं, जहां ₹50 से ₹400 तक के पैकेट – 100 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक – उपलब्ध हैं।

श्रावण और त्योहारों में लगेंगे एक्स्ट्रा काउंटर
प्रशासन का कहना है कि श्रावण मास और अन्य पर्वों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए जाएंगे, जिससे भक्तों को सुगमता से प्रसाद प्राप्त हो सके।
Tags :