🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

उत्तर प्रदेश सरकार फिर शुरू कर रही शादी अनुदान योजना, पात्र परिवारों को मिलेंगे 20 हजार रुपये

👤
prativad
👁 2065 व्यूज
📍 लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार फिर शुरू कर रही शादी अनुदान योजना, पात्र परिवारों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
3 जून 2025। उत्तर प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर राहत भरी योजना लेकर आई है। राज्य सरकार शादी अनुदान योजना (Shadi Anudan Yojna) को दोबारा शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेटियों की शादी में वित्तीय सहायता देना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।

गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस योजना के माध्यम से उन परिवारों की मदद करना चाहती है जो आर्थिक तंगी के चलते बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। खासकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के निर्धन परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, आवेदन केवल ऑनलाइन
शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो लोग स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे नजदीकी जनसुविधा केंद्र या कैफे की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और सत्यापन के बाद सीधे बैंक खाते में मिलेगी राशि
लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और उनके दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद पात्र पाए गए आवेदकों के बैंक खाते में सीधे ₹20,000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए सभी नियमों और शर्तों का पालन आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?
योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आवेदक अपने जिले के विकास भवन में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Tags :