🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

चीन पहुंचा नेपार्तक तूफान, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित, रेड अलर्ट जारी..

👤
Admin
👁 18730 व्यूज
📍 1
चीन पहुंचा नेपार्तक तूफान, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित, रेड अलर्ट जारी..
तूफान नेपार्तक के चीन के पूर्वी तट पर पहुंचने के साथ ही चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। तूफान के कारण शक्तिशाली हवाएं चलीं और भारी बारिश आई, जिसके कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया और अधिकारियों को इस साल का पहला रेड अलर्ट जारी करना पड़ा।

मौसम का यह पहला तूफान सबसे पहले फुजियान के शिशी शहर में दोपहर एक बजकर 45 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर पहुंचा। तूफान के साथ हवाएं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। अधिकारियों ने प्रांतीय राजधानी फुजोउ सहित चार शहरों के निचले इलाकों से 4,20,000 लोगों को तुरंत निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। साथ ही मछली पकड़ने वाली 33,200 नौकाओं को बंदरगाहों पर वापस लौटने को कहा।बाढ़ के पानी में दो इमारतें डूब जाने के बाद अग्निशमन दल ने 43 लोगों को सुरक्षित बचाया। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में कई भवन ध्वस्त हो गए हैं और भूस्खलनों की भी सूचना है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, पांच हवाईअड्डे बंद करने पड़े जिसके कारण करीब 400 उड़ानें रद्द हुईं। कुल 341 हाई-स्पीड ट्रेनें रद्द की गयीं। करीब 5,000 बसों को सड़कों से हटाया गया।खबर के अनुसार, जलडमरूमध्य से होकर ताइवान जाने वाले सभी यात्री विमान सेवाओं और यात्री जहाजों की यात्रा रद्द कर दी गयी है। इस सप्ताहांत में 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गयी हैं और सड़क यातायात बाधित हुआ है। चीन के स्टेट ओशियेनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) ने इस साल का पहला रेड अलर्ट जारी कर लोगों को देश के तट पर पहुंच रहे नेपार्तक तूफान के कारण तबाही की चेतावनी दी।

एसओए ने अनुमान लगाया है कि ताइवान की खाड़ी में करीब नौ मीटर उंची समुद्री लहरें उठेंगी जबकि फुजियान प्रांत के पास करीब छह मीटर उंची लहरें उठेंगी। तूफान से पहले पिछले कुछ हफ्तों में देश के कई प्रांतों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 160 लोग मारे गए और 28 लापता हो गए थे। नेपार्तक तूफान सबसे पहले पूर्वी ताइवान के तट पर पहुंचा था।

Tags :