🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिदेल कास्त्रो को भारतीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री ने भारत के 'महान दोस्त' के जाने पर जताया दुख

👤
DD
👁 18900 व्यूज
📍 हवाना
फिदेल कास्त्रो को भारतीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री ने भारत के 'महान दोस्त' के जाने पर जताया दुख
26 नवम्बर 2016, क्यूबा के महान क्रांतिकारी और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में राजधानी हवाना में निधन हो गया. क्यूबा में मौजूदा राष्ट्रपति एवं फिदेल के भाई राउल कास्त्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.



राष्ट्रपति राउल ने सरकारी टेलीवीजन पर दुनिया के महान क्रांतिकारी में शुमार फिदेल के निधन की घोषणा करते हुए कहा, 'क्यूबा क्रांति के कमांडर का आज शाम 22.29 पर निधन हो गया.'



फिदेल अप्रैल महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे. उनके बारे में बताया जाता था कि वह हाल के वर्षों में आंत की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन उनकी सेहत के बारे में आधिकारिक तौर पर गोपनीयता रखी जा रही थी.



कास्त्रो ने अप्रैल में देश की कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस को अंतिम दिन संबोधित किया था. उन्होंने माना था कि उनकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट अवधारणा आज भी वैध है और क्यबा के लोग 'विजयी होंगे.' उन्होंने अपने संबोधन में कहा था, 'मैं जल्द ही 90 साल का हो जाऊंगा, जिसकी कल्पना मैंने कभी नहीं की थी. जल्द ही मैं अन्य लोगों की तरह हो जाऊंगा, लेकिन हम सभी की बारी जरूर आनी चाहिए.'



13 अगस्त, 1926 को जन्मे कास्त्रो को क्यूबा में कम्युनिस्ट क्रांति का जनक माना जाता है. उन्हें अमेरिका समर्थित फुल्गेंकियो बतिस्ता प्रशासन के खिलाफ असफल विद्रोह की अगुवाई करने के लिए 1953 में कैद कर लिया गया था, लेकिन बाद में 1955 में मानवता के आधार पर रिहा कर दिया गया.



कास्त्रो ने बतिस्ता की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद 49 साल तक क्यूबा में शासन किया. वह फरवरी 1959 से दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर फरवरी 2008 तक राष्ट्रपति रहे. इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया और उनके भाई राउल कास्त्रो को यह पदभार मिला.



कास्त्रो के समर्थक उन्हें एक ऐसा शख्स बताते हैं, जिन्होंने क्यूबा को वापस यहां के लोगों के हाथों में सौंप दिया. लेकिन विरोधी उन पर लगातार विपक्ष को बर्बरतापूर्वक कुचलने का आरोप लगाते रहे.



फिदेल कास्त्रो ने दो शादियां की थी, जिनसे उनके 8 बच्चे हैं. उनका बड़ा बेटा फिदेल कास्त्रो डियाज बलार्ट को उनके पिता की झलक माना जाता है. वह फिदेलितो के नाम से मशहूर हैं और न्यूक्लियर साइंटिस्ट हैं. हवाना की सोशलाइट मिरता डाएज बलार्ट से हुई उनकी बेटी एलीना फर्नांडिस ने अपने मियामी रेडियो प्रोग्राम में खुद फिदेल को क्रिटिसाइज किया था. कास्त्रो की दूसरी पत्नी डालिया सोटो से पांच और बेटे हैं. उन सभी के नाम ए से शुरू होते हैं. छोटा बेटा एंटोनियो नेशनल बेसबॉल टीम का डॉक्टर है.
Tags :