🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

महिला ने 74 वर्षीय पूर्व शिक्षक को सेक्स की गोलियां दीं; पैसे और संपत्ति के लिए अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

👤
prativad
👁 2932 व्यूज
📍 भोपाल
महिला ने 74 वर्षीय पूर्व शिक्षक को सेक्स की गोलियां दीं; पैसे और संपत्ति के लिए अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
12 जून 2025। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 74 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक को एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर नशीली दवाएं देकर ब्लैकमेल किया और उनसे लाखों रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखभाल के बहाने शुरू हुआ था संपर्क
गुना जिले के रहने वाले रफीक अहमद, जो एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, अपनी पत्नी के निधन और पारिवारिक मतभेदों के चलते भोपाल में अकेले रह रहे थे। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक रिश्तेदार के घर पर 35 वर्षीय हसीना बी से हुई, जिसने उनकी देखभाल करने की बात कहकर भरोसा जीता।

सेक्स ड्राइव की दवाएं देकर बनाया वीडियो
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हसीना ने रफीक को अपने करोंद स्थित किराए के मकान में बुलाया और वहां उन्हें नशीली गोलियां देकर उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए। इस दौरान हसीना का प्रेमी फरहान वीडियो शूट करता रहा।

शादी का दबाव और लाखों की ठगी
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला ने शादी का दबाव बनाते हुए 8 लाख रुपये मेहर के रूप में मांगे। इसके साथ ही कार और प्लॉट अपने नाम करवाने को मजबूर किया गया। दोनों ने मिलकर उनके बैंक खाते से कई बार नकदी भी निकाली। कुल मिलाकर, रफीक से करीब 25 लाख रुपये की राशि और संपत्ति हड़प ली गई।

पहले से थी शादीशुदा, प्रेमी से भी हुआ विवाद
जांच अधिकारी एएसआई सतेंद्र चौबे के अनुसार, हसीना पहले भी दो बार शादी कर चुकी है और उसके पहले पति से एक बेटी भी है। उसने बुजुर्ग शिक्षक से शादी का नाटक किया, जबकि अभी तक उसका अपने दूसरे पति से तलाक नहीं हुआ है। वहीं, उसका प्रेमी फरहान बाद में इस पूरे मामले में पीछे हट गया और महिला से विवाद में आ गया।

पुलिस कार्रवाई जारी
निशातपुरा पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी फरहान के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags :