🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ़ के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार

👤
prativad
👁 2653 व्यूज
📍 भोपाल
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ़ के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार
🛑 100 से अधिक शव अस्पताल पहुंचे, बचाव अभियान जारी

12 जून 2025। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि Boeing 787-8 Dreamliner विमान ने दोपहर करीब 1:47 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी, लेकिन महज 9 मिनट बाद ही वह एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा गया कि विमान तेजी से गिरते हुए एक रिहायशी क्षेत्र में क्रैश हुआ और तुरंत ही वहां धुएं का गुबार उठने लगा।

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर शामिल हैं।
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, 100 से अधिक शव अहमदाबाद के एक अस्पताल में लाए जा चुके हैं।

घटना के बाद बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया:

“हमारे पास फिलहाल सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन यह बेहद दुखद हादसा है। हमने आपातकालीन बैठक की है और राहत कार्य जारी है। जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।”

विमान दुर्घटना की वजह फिलहाल अज्ञात है, लेकिन DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है।

🔺 यह घटना एक बार फिर देश की विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
🔺 प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी हादसे पर दुख व्यक्त किया गया है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।




👉 अपील: कृपया अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Tags :