🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

"सरला मिश्रा कांड को भूल गई कांग्रेस? बहनों की चिंता सिर्फ बातें नहीं, हम वादा निभाते हैं": मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तीखा प्रहार

👤
prativad
👁 1867 व्यूज
📍 भोपाल
"सरला मिश्रा कांड को भूल गई कांग्रेस? बहनों की चिंता सिर्फ बातें नहीं, हम वादा निभाते हैं": मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तीखा प्रहार
19 जून 2025। 19 जून 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब "नारी सम्मान" की बातें कर रही है, लेकिन जब प्रदेश में महिलाओं पर वीभत्स अपराध हुए, तब पार्टी चुप रही।

मुख्यमंत्री ने कहा, "क्या कांग्रेस के नेता सरला मिश्रा हत्याकांड को भूल गए हैं? जब एक बहन के शरीर के टुकड़े कर भट्टी में झोंक दिया गया था, तब उनकी संवेदनाएं कहां थीं? तब किसी ने ‘न्याय’ की मांग क्यों नहीं की? आज जब हम लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं, तब कांग्रेस को राजनीति सूझ रही है।"

डॉ. यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि "राजनीति मर्यादा में रहकर की जानी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। किसी भी मंच पर बोलते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि शब्दों का असर समाज पर पड़ता है।"



लाड़ली बहना योजना को लेकर संकल्प दोहराया
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी "लाड़ली बहना योजना" का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण का जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने दोहराया, "हमने संकल्प पत्र में वादा किया था कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह ₹3000 दिए जाएंगे। हम इस वादे को वर्ष 2028 तक डंके की चोट पर पूरा करेंगे। यह केवल योजना नहीं, हमारी बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम है।"

Tags :