🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

90 डिग्री आरओबी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, दो सीई सहित 7 को किया सस्पेंड, कहा- इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

👤
prativad
👁 2054 व्यूज
📍 भोपाल
90 डिग्री आरओबी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, दो सीई सहित 7 को किया सस्पेंड, कहा- इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया था मामले में संज्ञान
रिटायर्ड एसई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
निर्माण कंपनी व डिजाइन कंसल्टेंट हुए ब्लैक लिस्ट

28 जून 2025। देशभर में चर्चा का विषय बन चुके भोपाल के 90 डिग्री आरोबी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबरदस्त एक्शन लिया है। उन्होंने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही, इस प्रोजेक्ट में आरओबी की निर्माण एजेंसी और डिजाईन कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस मामले में सीएम डॉ. यादव ने दो चीफ इंजीनियर (सीई) सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही थी। इस तरह की कोई हरकत प्रदेश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। भविष्य में भी इस तरह के काम करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

गौरतलब है कि एक्शन लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, 'ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गयी है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।'

ये अधिकारी हुए सस्पेंड
सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आरओबी के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों शानुल सक्सेना, शबाना रज्जाक, संजय खांडे, उमाशंकर मिश्रा, रवि शुक्ला, जावेद शकील, जीपी वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा एमपी सिंह (रिटायर्ड अधिकारी) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
Tags :