🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

दुनिया की सबसे बड़ी FWA सर्विस प्रोवाइडर बनने की राह पर रिलायंस जियो – ICICI Securities

👤
prativad
👁 1859 व्यूज
📍 भोपाल
दुनिया की सबसे बड़ी FWA सर्विस प्रोवाइडर बनने की राह पर रिलायंस जियो – ICICI Securities
29 जून 2025। अमेरिका की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन सकती है रिलायंस जियो। सरल शब्दों में कहें तो घरों व दफ्तरों में उपलब्ध वाई-फाई सर्विस को FWA यानी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस कहा जाता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि रिलायंस जियो के पास जून 2025 तक दुनिया के सबसे अधिक FWA ग्राहक होने की संभावना है।

टी-मोबाइल के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2025 में कंपनी के पास 68 लाख 50 हजार के करीब FWA ग्राहक थे। इसके मुकाबले भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक मई माह में रिलायंस जियो के FWA ग्राहकों की तादाद 68 लाख 80 हजार को पार कर गई थी। जाहिर है अमेरिकी कंपनी ने भी अगले कुछ महीनों में नए ग्राहक जोड़े होंगे। परंतु रिलायंस जियो के ग्राहक जोड़ने की स्पीड कहीं ज्यादा है। मई माह में कंपनी ने करीब 7.5 लाख नए FWA ग्राहक अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस का मानना है कि जिस स्पीड से रिलायंस जियो नए FWA ग्राहक जोड़ रही है उस स्पीड से जून 2025 तक वह अमेरिकी कंपनी टी मोबाइल को पीछे छोड़ देगी।

भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ही FWA सर्विस देती हैं। मई महीने में एयरटेल ने करीब 1 लाख 82 हजार नए ग्राहक जोड़े थे। कंपनी के FWA ग्राहक अब बढ़कर 15 लाख 40 हजार हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया अभी FWA सर्विस नहीं देती है।
Tags :